Chhattisgarh News In Hindi : Koriya Minor Pregnancy Case: Minor Girl Gives Birth In Chhattisgarh Koriya District, Lover Refuses To Adopt | नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, प्रेमी ने अपनाने से किया इंकार, पुलिस ने दर्ज किया जुर्म

  • सोनहत थाना इलाके का मामला, तीन सालों से  प्रेम सम्बंध 
  • समाजिक बैठक में भी बुलाई गई, मजदूरी करते हैं नाबालिग के परिजन

Dainik Bhaskar

Feb 20, 2020, 02:39 PM IST

कोरिया. जिले में एक नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। प्रेम प्रसंग के इस मामले में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका और उसके बच्चे को अपनाने से इंकार कर दिया है। करीब तीन साल से नाबालिग और युवक के बीच प्रेम सम्बंध था। गर्भवती होने की वजह से युवक नाबालिग के साथ बदसलूकी किया करता था, मारपीट भी करने की बात सामने आई है। पीड़िता के परिजनों ने युवक और युवक के परिजनों से भी संपर्क किया मगर बात नहीं बनी। 
 

ग्राम अकलासरई की 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ हुई इस घटना के बाद सामाजिक बैठक भी बुलाई गई। समाज के बुजुर्गों ने दोनों पक्षों में सुलह कराने की कोशिश की। युवक ग्राम कदना निवासी रमेश कुमार है। छात्रा ने 12 फरवरी को बच्चे को जन्म दिया। युवक के इस मामले से खुद को दूर रखने की वजह से परेशान छात्रा  अपनी मां के साथ सोनहत थाना पहुंची और पुलिस को आप बीती बताते हुए युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अब मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here