Chhattisgarh News In Hindi : Koriya : Suspended Primary school principal attempted suicide | चुनाव ड्यूटी में शराब पीकर पहुंचने पर निलंबित किए गए प्रधानपाठक ने किया आत्महत्या का प्रयास

  • भरतपुर की घटना, देर शाम जहरीला पदार्थ खाया, गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
  • छिरहाटोला विकासखंड के प्राथमिक स्कूल में थे नियुक्त, निलंबन के बाद भेजे गए डीईओ ऑफिस 

Dainik Bhaskar

Feb 02, 2020, 09:07 AM IST

कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया में चुनाव ड्यूटी में लापरवाही के चलते निलंबित किए गए प्रधानपाठक ने शनिवार देर शाम जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें गंभीर हालत में भरतपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। निलंबन के बाद उनकी नियुक्ति जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में की गई थी। घटना भरतपुर क्षेत्र की है। 

शराब के नशे में हंगामा और अधिकारियों से विवाद का भी आरोप

  1. जानकारी के मुताबिक, छिरहाटोला विकासखंड के प्राथमिक स्कूल के  प्रधानपाठक प्रभुराम बेनवंश चुनाव प्रशिक्षण में शराब पीकर पहुंच गए थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उनका व्यवहार असामान्य लगा। इसे देख प्रशिक्षक ने उनका मेडिकल कराया तो उसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के आधार पर भरतपुर के रिटर्निंग आफिसर ने 16 जनवरी को कलेक्टर से प्रधानपाठक की शिकायत की थी।

  2. इस शिकायत के आधार पर कलेक्टर ने 22 जनवरी को तत्काल प्रभाव से प्रधानपाठक को निलंबित किया था। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया निर्धारित किया गया था। हालांकि उनके ऊपर यह भी आरोप है कि शराब के नशे में उन्होंने हंगामा किया और अधिकारियों से बहस की थी। जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here