Chhattisgarh News In Hindi : Man Suicide By Hanging Self In Raigarh Chhattisgarh Over Love Dispute Problems | प्रेमिका को अपने साथ घर ले जाना चाहता था युवक, मना करने पर सूने मकान में फांसी लगाकर दे दी जान

  • पुसौर थाना क्षेत्र में हुई घटना, युवक को मरता छोड़ भागी युवती 
  • राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना, शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए 

Dainik Bhaskar

Feb 19, 2020, 11:26 AM IST

रायगढ़. अपनी प्रेमिका के साथ हुए विवाद के चलते एक युवक ने अपनी जान दे दी। घटना मंगलवार की शाम पुसौर थाना इलाके में हुई। सड़क के किनारे एक सूने मकान से युवती को भागता देख लोगों को शक हुआ। अंदर जाकर देखने पर युवक तार से बने फंदे पर लटका मिला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 

जानकारी के मुताबिक छिछोरउमरिया के टिकरा पारा में स्थित मकान में यह वारदात हुई। यह मकान टिकारू चौहान का है, मृतक का नाम करण चौहान है। करन अपनी प्रेमिका के साथ दोपहर के वक्त इसी मकान में देखा गया था। दोनों के बीच पिछले कुछ सालों से प्रेम सम्बंध था। मकान के आस-पास लोगों ने कुछ देर बाद युवती को पानी लेकर अंदर जाते देखा था। शाम के वक्त वह चींखते हुए भागी। लोगों ने रोका तो युवती ने बताया कि युवक उसे अपने साथ अपने घर लेकर जाना चाहता था, मना करने पर उसने फांसी लगा ली।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here