Chhattisgarh News In Hindi : Mother Kills Son; Chhattisgarh’s Janjgir woman killed Her 2 children sons, Hide Dead Body In Toilet | मां ने अपने दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या की, ट्वायलेट में छिपाया शव, तीसरी बच्ची किसी तरह बच गई

  • कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरगहनी की घटना, तीसरी बच्ची का भी गला दबाकर जान लेने का किया प्रयास
  • पति जब बच्चों को तलाश करने निकला तो चला पता, आरोपी महिला गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Dainik Bhaskar

Feb 04, 2020, 03:03 PM IST

जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर में मंगलवार को एक महिला ने अपने ही दो बच्चों की गला घोेंटकर मार डाला। इसके बाद उनके शवों को घर के पास ही बने एक ट्वायलेट में छिपा दिया। महिला ने अपनी तीसरी बच्ची का भी गला दबाकर जान लेने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गई। पति को जब काफी देर तक बच्चे दिखाई नहीं दिए तो उसने तलाश शुरू की। इसके बाद पूरा मामला सामने आया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पति-पत्नी के विवाद में हत्या करने की आशंका

  1. कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरगहनी निवासी बलराम यादव और रंजीता यादव के तीन बच्चे हैं। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पति से झगड़े के बाद गुस्से में रंजीता ने अपने दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शवों को घर के पास बने शौचालय में ही छिपाकर रख दिया। मृत दोनों बच्चों की उम्र 3 माह और ढाई साल बताई जा रही है।

  2. महिला ने अपनी तीसरी बच्ची का भी गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचा लिया गया है। काफी देर तक जब बच्चे नहीं दिखाई दिए तो पति बलराम ने तलाश शुरू की। इसके बाद घटना का पता चला तो उसने पुलिस काे सूचित किया। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं। तीसरी बच्ची को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। घटना के कारणों को लेकर आरोपी महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here