Chhattisgarh News In Hindi : Raigarh Man Kills Wife; PWD driver killed his wife In Raigarh Chhattisgarh | शराब की लत के चलते पीडब्ल्यूडी के ड्राइवर ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

  • चक्रधरनगर क्षेत्र के केलो विहार कॉलोनी की घटना, ढाई महीने पहले किराये पर रहने के लिए आया था 
  • बेटे बहू को लेकर ससुराल गया था, पत्नी छत पर धूप में बैठी थी, तभी नशे की हालत में झगड़ा किया था

Dainik Bhaskar

Feb 15, 2020, 12:57 PM IST

रायगढ़. लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के चालक ने शुक्रवार को पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। वारदात के समय पति-पत्नी घर में अकेले थे। बेटा अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था। आरोपी शराब का आदी था और इसके चलते दोनों के बीच रोज झगड़े होते थे। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना चक्रधर नगर क्षेत्र के केलो काॅलोनी की है। 

सीढ़ियों पर मिला शॉल, गेट पर पड़ा था पेपर 

  1. पुलिस ने बताया लक्ष्मी प्रसाद (55) पीडब्ल्यूडी में ड्राइवर है। करीब ढाई महीने पहले वह केलो विहार कॉलोनी के रामलाल स्वर्णकार के यहां किराए पर रहने आया था। उसके साथ पत्नी कांति कनौजिया (54), बेटा यशवंत कुमार कनौजिया और बहू अनिता बाई कनौजिया रहते थे। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कांति कनौजिया को छत पर धूप सेंकते हुए देखा था। थोड़ी देर बाद पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई शुरू हो गई। परिवार में हर दिन लड़ाई होती थी। इस कारण जब चीख पुकार की आवाज आई तो किसी ने ज्यादा गौर नहीं किया

  2. दरवाजा खुला होने से एक कुत्ता अंदर गया। काफी देर बाहर न निकालने से बाहर बैठी महिलाओं ने अंदर जाकर देखा तो बेड के नीचे शव मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने जब दरवाजा खोला तो सीढ़ियों पर महिला की शॉल मिली। खून बहने के कारण गेट पर ही जम गया था। जिस कमरे में शव मिला वहां का सामान बिखरा था, जिससे लगता है कि मारपीट के दौरान महिला और आरोपी के बीच में हाथापाई हुई होगी। पुलिस ने खून के सैंपल, आरोपी के मोबाइल और महिला की चूड़ियों को जब्त कर लिया। 

  3. पुलिस ने अलग रहने की सलाह दी थी

    बेटे यशवंत ने बताया कि पिता को शराब पीने की लत है, पीने के बाद वह आपा खो देते थे। इसको लेकर कई बार उनसे झगड़ा होता था। कई बार थाने में भी शिकायत तो पुलिस ने अलग रहने की सलाह दी थी। गुरुवार को मैं पत्नी और बच्चों के साथ धाराशिव नवागढ़ स्थित ससुराल में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शुक्रवार दोपहर मकान मालिक के बेटे ने फोन से सूचना दी कि मां को पिता ने मार दिया। बेटे ने बताया कि मां बहुत दुबली-पतली होने के साथ कभी-कभी शराब भी पी लेती थी, हो सकता है कि शराब पीने के कारण वह मारपीट के दौरान अपना बचाव नहीं कर पाई। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here