Thursday, June 19, 2025
HomestatesChhattisgarhChhattisgarh News In Hindi : Raipur Doctor Rape: Raipur Lady Doctor Raped,...

Chhattisgarh News In Hindi : Raipur Doctor Rape: Raipur Lady Doctor Raped, Steel Company CEO Arrested By Chhattisgarh Police | स्टील कंपनी के सीईओ ने महिला डॉक्टर को मेडिकल व्यवसाय का झांसा देकर घर बुलाया, दुष्कर्म किया

  • कबीर नगर क्षेत्र का मामला, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था, दबाव बनाकर पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया
  • काउंसलिंग के दौरान महिला डॉक्टर अपने परिजन के साथ थाने पहुंची तो खुलासा हुआ, आरोपी की पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा गया

Dainik Bhaskar

Feb 18, 2020, 01:48 PM IST

रायपुर. यहां आजाद चौक थाना पुलिस ने मंगलवार को एक स्टील कंपनी के सीईओ को महिला डॉक्टर से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर को मेडिकल व्यवसाय का झांसा देकर आरोपी ने अपने घर बुलाया। यहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बनाया और ब्लैकमेल करने लगा। बाद में डॉक्टर पर दबाव बनाकर उसके पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की एफआईआर भी दर्ज करवा दी। डॉक्टर जब काउंसलिंग के लिए थाने पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। 

इलाज के दौरान आरोपी का डॉक्टर से हुआ था संपर्क

  1. कबीर नगर निवासी महिला एक होम्योपैथिक डाॅक्टर है। महिला की शादी हो चुकी है और उसका एक बच्चा भी है। वहीं उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी देवेंद्र कुशवाहा यहां एक स्टील कंपनी में सीईओ के पद पर है। वो भी शादीशुदा है और 2 बच्चों का पिता है। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि आरोपी देवेंद्र उसके पास उपचार कराने के लिए आता था। इस बीच जान पहचान हुई तो देवेंद्र ने डॉक्टर को साथ में अस्पताल खुलवाने की बात कही। इस पर डॉक्टर ने इनकार कर दिया। 

  2. इसके बाद देवेंद्र ने फिर महिला डॉक्टर को साथ में मेडिकल बिजनेस के लिए कहा। साथ ही झांसा दिया कि वह संभाल लेगा, सिर्फ उसे थोड़ा देखना होगा। इस पर महिला डॉक्टर उसकी बातों में आ गई। इसके बाद उनकी बातचीत और मिलना बढ़ गया। दिसंबर में देवेंद्र के बुलाने पर महिला डॉक्टर बिजनेस की बातचीत के लिए आजाद चौक स्थित उसके घर पहुंची। आरोप है कि वहां देवेंद्र ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे दिया। पीने के बाद वह बेहोश हो गई तो उससे दुष्कर्म किया। 

  3. आरोपी से मारपीट के चलते महिला के परिजनों पर भी मामला दर्ज

    आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया और डॉक्टर को बार-बार मिलने बुलाता। डॉक्टर से पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का झूठा मामला भी दर्ज करा दिया। प्रताड़ना के केस में महिला थाने में काउंसलिंग के लिए पहुंची थी। महिला के साथ उसकी मां और भाई भी थे। इस दौरान ही सारी बात सामने अाई। जिसके बाद महिला के परिजनों ने आरोपी देवेंद्र को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मारपीट के मामले में महिला के परिजनों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100