समूह की महिलाओं को मशरूम उत्पादन करने के तरीके बताते अधिकारी।
बेमेतरा|स्वसहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए साजा विकासखंड के आदर्श गोठान मौहाभाटा मेंं सुराजी ग्राम योजना अन्तर्गत महिला स्व सहायता समूह का प्रशिक्षण हुआ। समूह के सदस्यों को मशरूम उत्पादन के लिए जगह का चयन सुनिश्चित करने व उत्पादन करने के तरीके बताए गए। इस दौरान पूरी विधि विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जितेन्द्र ठाकुर, के चंद्रवंशी, साजा जनपद सीईओ कांति ध्रुव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी देवांगन, रितेश निर्मलकर मौजूद थे।
Source link

