रेलवे प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टिकोण से नगर के रेलवे स्टेशन के फुटओवरब्रिज की मरम्मत का काम 28 फरवरी से होगा। यह काम 9 मार्च तक चलेगा तब तक फुट ओवरब्रिज से लोगों का आना जाना प्रतिबंधित रहेगा। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 28 फरवरी से 9 मार्च तक सक्ती स्टेशन के फुट ओवरब्रिज में आवश्यक मरम्मत का काम किया जा रहा है। इसके फलस्वरूप 28 फरवरी से 9 मार्च तक इस फुट ओवरब्रिज को यात्रियों के आवागमन के लिए अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है। यात्रियों के एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म में आने-जाने के लिए स्टेशन के रायगढ़/ हावड़ा छोर में पाथवे की सुविधा उपलब्ध है। रेलवे प्रशासन सक्ती स्टेशन के यात्रियों से आग्रह करता है कि वे एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म में आने-जाने के लिए स्टेशन के रायगढ/हावड़ा छोर में स्थित पाथवे का प्रयोग कर सकेंगे।
Source link

