Chhattisgarh News In Hindi : Selud News – chhattisgarh news marathon running madhuri stood first in women39s category | मैराथन दौड़: महिला वर्ग में माधुरी रही पहले स्थान पर


खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा विकासखंड स्तरीय पुरुष एवं महिला वर्ग में मैराथन स्पर्धा का आयोजन किया गया। महिला और पुरुष वर्ग में हुए इस मैराथन में सैकडों युवाओं ने हिस्सा लिया।

जिसमें महिला वर्ग में प्रथम माधुरी साहू तेलीगुंडरा, द्वितीय पार्वती यादव सेलूद, तृतीय आरती साहू बठेना, चतुर्थ नीलू साहू गोंडपेंड्री, पंचम गरिमा वर्मा, षष्टम लोमीन ध्रुव पाटन, सप्तम डिम्पल वर्मा पन्दर विजयी हुई। पुरुष वर्ग में क्रमश: गुलाब चंद सेलूद, अंजेश कुमार गुजरा, गजाधर, देवनारायण बेल्हारी, विनोद कुमार बेल्हारी, रितिक कुमार देमार, राजेश कुमार विजेता रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चन्द्राकर एवं अध्यक्षता बीईओ टीआर जगदल्ले ने की। हर्षा चन्द्राकर ने कहा कि खेल से शरीर एवं मन दोनों स्वस्थ रहता है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी टीआर जगदल्ले ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति का इकाई है खेल।

पाटन में जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here