Chhattisgarh News In Hindi : Shankargarh News – chhattisgarh news students showed talent in sports competition | खेलकूद स्पर्धा में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा


मनेंद्रगढ़|नगर की समाजसेवी संस्था बूंदसागर समिति द्वारा प्राथमिक शाला शंकरगढ़ में विद्यालयीन बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेंढक दौड़, बैलून फोड़ो प्रतियोगिता व कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मान स्वरूप स्कूल बैग, टिफिन बॉक्स थर्मस बॉटल व स्टेशनरी सामग्री पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समिति की रुचि गुप्ता, भावना गुप्ता, गंगा ताम्रकार, ज्योति पवार, ऋतु राजवाड़े, अर्चना मिश्रा, मालती गुप्ता, पूनम सोनी, आरती केशरवानी, ज्योति सोनी, कविता, ऋतु आनंद, ऊषा पटेल, नेहा, प्रेमा, संध्या, आभा व मन्नू सोनी का योगदान रहा।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here