Chhattisgarh News In Hindi : Skeleton of man found on hill, identified as former NMDC employee | पहाड़ी पर मिला नर कंकाल, हाथ पर बंधी घड़ी और कपड़ों से हुई मृतक की पहचान

  • एनएमडीसी के रिटायर्ड वर्कर का बताया जा रहा कंकाल 
  • पुलिस जुटी जांच में, फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी

Dainik Bhaskar

Feb 22, 2020, 01:50 PM IST

दंतेवाड़ा. शनिवार को जिले के भांसी थाना इलाके में एक नरकंकाल मिला। उर्रेपाल की पहाड़ियों पर झाड़ियों के बीच पड़े कंकाल को देखने लोगों की भीड़ जुटने लगी। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। कंकाल के कपड़े और हाथ में घड़ी भी है। आस-पास के लोगों को बुलाकर मृतक की पहचान कराने की कोशिश की गई। इसमें पता चला कि मृतक का नाम चतुर सिंह है। अब फारेंसिक जांच के लिए कंकाल को भेजने की तैयारी की जा रही है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। 
 

भांसी थाना प्रभारी ने बताया कि पहाड़ी पर मंदिर है, कुछ लोग मंदिर जाने के लिए पहाड़ी की तरफ गए और कंकाल को देखा। मृतक के परिजनों ने घड़ी से उसे पहचाना। मृतक एनएमडीसी में कर्मचारी रह चुका है। रिटायरमेंट के बाद उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं रहने की वजह से वह इधर-उधर घुमता रहता था। जहां उसका कंकाल मिला वहीं पास में झोपड़ी बनाकर रहता था। इस मामले में जांच और पूछताछ की जा रही है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here