Chhattisgarh News In Hindi : Step-father raped 13-year-old daughter Bemetara district incident | सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, मारपीट कर पत्नी को भी घर से निकाला

  • परपोंडी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने किया आरोपी का गिरफ्तार 
  • नशे का आदि है आरोपी, कई दिनों से बच्ची को धमकाकर कर रहा था दुष्कर्म 

Dainik Bhaskar

Feb 27, 2020, 09:44 PM IST

बेमेतरा. जिले के परपोंडी थाना इलाके में 13 साल की बच्ची से उसके सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता जान से मारने की धमकी देकर कई दिनों से बच्ची का शोषण कर रहा था। लड़की जब यह सब सहन न कर पाई, तब अपनी मां से सारा वाक्या सुनाया। थाने में गुरुवार को इस मामले पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बीते बुधवार की रात को भी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी नशे में धुत घर पहुंचा था। इसी बात पर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। उसने पत्नी को पीटा, इससे परेशान होकर वह पड़ोस के घर में सोने चली गई। इस मौके फायदा आरोपी ने उठाया। 
 

गुरुवार की सुबह मां-बेटी कोटवार व सरपंच के पास गए, फिर सभी थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई । बच्ची की उम्र जब 3 साल की थी, तब आरोपी ने उसकी मां से शादी की। आरोपी नशे का आदी है, जिसके चलते आए दिन घर में कलह होती थी। कई बार आरोपी पत्नी को मारपीट कर घर से भगा चुका है। परपोंडी के  थाना प्रभारी सीआर ठाकुर ने बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। उसे मेडिकल चेकअप के लिए बेमेतरा रेफर किया है। बच्ची के प्रायवेट पार्ट में चोट है, उसका इलाज चल रहा है। बच्ची का प्रारंभिक बयान लिया जा चुका है। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here