Chhattisgarh News In Hindi : Sukma Encounter: Encounter underway between security forces and naxals In Chhattisgarh Sukma | सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक नक्सली ढेर

  • चिंतागुफा क्षेत्र के में ढाई घंटे से जारी है मुठभेड़, एक बंदूक बरामद 
  • काेबरा, डीआरजी और एसटीएफ के जवान सर्चिंग पर निकले थे

Dainik Bhaskar

Feb 19, 2020, 02:16 PM IST

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक बार फिर बुधवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इसमें जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। मौके से एक बंदूक भी बरामद हुई है। मुठभेड़ चिंतागुफा क्षेत्र के तोंडामरका के जंगल में पिछले ढाई घंटे से चल रही है। बताया जा रहा है कि डीआरजी, कोबरा और एसटीएफ के जवान मंगलवार को सर्चिंग पर निकले थे। आईजी पी. सुंदरराज ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। 

आईजी ने बताया कि जवान बुधवार को चिंतागुफा-चिंतलनार क्षेत्र में सर्चिंग कर रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली मारा गया। उसका शव बरामद कर लिया गया है। एक बंदूक भी बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अभी भी सर्चिंग अभियान चल रहा था। इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। 

इससे पहले मंगलवार को केड़वाल और उसके आसपास इलाके में नक्सलियों के बड़े मूवमेंट की सूचना पर सीआरपीएफ और कोबरा के साथ मिलकर बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया था। इस दौरान किस्टाराम क्षेत्र में नक्सलियाें के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस पर पालोड़ी कैंप के पास घात लगाए नक्सलियों ने शाम करीब 4.30 बजे अचानक हमला कर दिया। इसमें एक नक्सली मारा गया था। जबकि सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान इंद्रजीत सिंह ओर कन्हई मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें कन्हई मांझी शहीद हो गए। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here