Chhattisgarh News In Hindi : Sukma News – chhattisgarh news lata and bhima won the marathon | लता व भीमा ने जीती मैराथन


सुकमा। मैराथन दौड़ में हिस्सा लेती छात्राएं।

सुकमा| जिला में ब्लाक स्तरीय मैराथन दौड़ सुकमा में शुक्रवार को किया गया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में मैराथन दौड़ का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया। इस मैराथन दौड़ में पुरूष वर्ग में 80 और महिला वर्ग में 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस मैराथन दौड़ के महिला वर्ग में लता मरकाम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कुमारी देवे पोड़यामी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में सोडी भीमा ने प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान मनीष कुमार ने प्राप्त किया। मैराथन दौड़ में 10 वर्ष से अधिक आयु के पुरूष और महिला वर्ग के प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें पुरूष वर्ग के लिए 10 किमी व महिला वर्ग के लिए 5 किमी का मैराथन दौड़ रखा गया था। मैराथन दौड़ में पहले स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 1000 रुपए, द्वितीय को 500, तृतीय को 300, चतुर्थ काे 200 और पंचम से दशम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 100 रुपए पुरस्कार स्वरूप दिया गया। ब्लाक स्तर में 15वें स्थान तक आए सभी प्रतिभागियों को जिला स्तरीय मैराथन दौड़ में शामिल होने का अवसर मिलेगा।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here