Chhattisgarh News In Hindi : Sukma News – chhattisgarh news the collector honored and encouraged excellent schools | उत्कृष्ट विद्यालयों का कलेक्टर ने सम्मान कर प्रोत्साहित किया


इस वर्ष पहली बार आयोजित ब्लाक स्तरीय उत्कृष्ट शाला प्रतियोगिता के विजेता शालाओं को सम्मानित किया गया। कुम्हाररास स्थित ऑडिटोरियम में शुक्रवार को उत्कृष्ट विद्यालयों को सम्मानित करने के अवसर पर कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि जिले के सभी विद्यालयों में सुविधाएं पूर्ण और बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत ही इस प्रकार के उत्कृष्ट शाला प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा परिवार द्वारा किया गया।

उन्होंने कहा कि ऐसे ही अन्य कई विद्यालय भी आने वाले वर्षों में उत्कृष्ट पुरस्कार पाने के दावेदार बनने के लिए बेहतर काम करेंगे। अन्य विद्यालय भी ऐसे उत्कृष्ट विद्यालयों से प्रेरणा लेकर अपने विद्यालयों को हर स्तर पर बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे और सम्मान के भागीदार बनेंगे। कलेक्टर ने बीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी और सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस प्रकार के आयोजन में सभी शिक्षकों ने सहभागिता निभाई इसकी उन्होंने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सुकमा ब्लाक के बाद अन्य ब्लाकों में भी ऐसा कर सकते हैं इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सुकमा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नूतन कुमार कंवर ने उत्कृष्ट पंचायत के लिए प्रतियोगिता करने की बात कही। गौरतलब है कि जिस प्रकार विद्यालयों में गुणवत्ता के साथ-साथ भौतिक परिवेश और संसाधन बेहतर बनाया जा रहा है वहीं कुछ शिक्षक भी स्वयं और सामाजिक सहयोग से विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में प्रतिष्ठित करने में लगे हुए हैं। इस पहल की शुरुआत सुकमा ब्लाक के शिक्षा परिवार द्वारा किया गया। जिले के सुकमा ब्लाक अंतर्गत प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं को उत्कृष्ट शाला बनाने के लिए एक नई पहल की गई है।

रंग रोगन में प्राथमिल शाला गोलागुड़ा अौर माध्यमिक शाला रहे पहले स्थान पर

बाला पद्धति से विद्यालय का रंग रोगन वर्ग में प्राथमिक शाला गोलागुड़ा और माध्यमिक शाला पावारास ने पहला स्थान प्राप्त किया। पुस्तकालय वर्ग में कन्या आश्रम गोंदपल्ली और कन्या माध्यमिक आश्रम शाला चिंगावरम ने पहला स्थान प्राप्त किया। किचन गार्डन वर्ग में कन्या आश्रम सोना कुकानार और कन्या माध्यमिक आश्रम साला चिंगावरम को पहला स्थान मिला। व्यवस्थित व साफ-सुथरा शौचालय वर्ग में कन्या आश्रम भेलवापाल और बालक आश्रम निलावरम को माध्यमिक स्तर के लिए पहला स्थान मिला। पंजी संधारण वर्ग में प्राथमिक शाला पावारास और माध्यमिक शाला पावारास ने पहला पुरस्कार जीता। बच्चों की उपस्थिति वर्ग में प्राथमिक शाला जाम पारा माध्यमिक शाला पावारास जबकि बच्चों का शैक्षणिक स्तर वर्ग में प्राथमिक शाला जाम पारा माध्यमिक शाला पावारास, बच्चों की स्वच्छता वर्ग में प्राथमिक शाला जामपारा और माध्यमिक शाला गादिरास, मध्यान भोजन का व्यवस्थित संचालन वर्ग में कन्या आश्रम गोंद पल्ली और बालक आश्रम नीलावरम ने पहला स्थान प्राप्त किया।

सुकमा। उत्कृष्ट विद्यालय का पुरस्कार देते कलेक्टर।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here