Chhattisgarh News In Hindi : Sukma News – chhattisgarh news worshiped ashtafal to god by worshiping the lamp | दीप आराधना कर प्रभु को लगाया अष्टफल का भोग


अय्यप्पा मंदिर में केरल से आए पुजारी कर रहे हैं पूजा

18 दिनों तक चलने वाली इस वार्षिकोत्सव में स्थानीय पुजारियों के साथ ही केरल से चार पुजारी भी शामिल हुए हैं, जो इस दौरान होने वाली रस्मों में भाग ले रहे हैं। सेवा संघम के सदस्यों ने बताया कि केरल से पुजारियों के आने की परंपरा सालों से चली आ रही है। समाज के वीडी नायर ने बताया कि यह वार्षिकोत्सव 2 फरवरी तक चलेगा।

जगदलपुर. शुक्रवार को अयप्पा मंदिर में हुई आरती में शामिल श्रद्धालु।

जगदलपुर| अय्यप्पा मंदिर के वार्षिक महोत्सव में गुरुवार की सुबह निर्माल्यदर्शन, घृताभिषेक, नवकलशाभिषेक, पुष्पालंकार, चंदनलेप, प्रसन्नपूजा व निवेदय पूजा हुई। पनदीरड़ी पूजा और एतिर्त पूजा व नैवेद्य पूजा के बाद आरती की गई। इसके बाद सती देवी और दुर्गा की विशेष पूजा की गई। इसके पहले अभिषेक, सिंदूर पूजा, अलंकार, मुकुटधारण के बाद भगवान को भोग लगाया गया।

नैवेद्य के रूप में पोहा, गुड़ के अलावा अष्टफल का भोग भी भगवान अय्यप्पा को लगाया गया। इस दौरान सैकड़ों भक्त मौजूद थे। मंदिर समिति ने बताया कि शनिवार को नाग मंदिर में आरती होगी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here