एकेडमिक हाईट्ज पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ के कक्षा 10वीं के छात्र मास्टर अपूर्व अग्रवाल ने राष्ट्रीय स्तर पर इंस्पायर अवार्ड मानक के लिए चयनित होकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
सरगुजा संभाग स्तर पर इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी सूरजपुर में 4 फरवरी को आयोजित की गई थी। इसमें कोरिया जिले से 241 प्रतिभागियों ने प्रदर्शनी में भाग लिया था। इसमें कोरिया जिले से सिर्फ 4 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर पर प्रदर्शनी के लिए हुआ। इसमें 2 विद्यार्थी एकेडमिक हाईट्ज पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ के थे। राज्य स्तर की प्रदर्शनी बृजेश हायर सेकंडरी स्कूल में 5 से 7 फरवरी तक आयोजित की गई। इसमें एकेडमिक हाईट्ज से मास्टर अपूर्व अग्रवाल कक्षा 10 वीं एलपीजी लिकेज डिटेक्टर और कुश पोद्दार कक्षा 8वीं ने वाई-फाई मॉडल प्रदर्शित किया था। राज्य स्तर की प्रदर्शनी में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य से 248 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी के लिए सिर्फ 28 प्रतिभागियों का ही चयन हुआ। इन 28 में से कोरिया जिले से मास्टर अपूर्व अग्रवाल पुत्र विनीता अग्रवाल- विनय अग्रवाल कक्षा 10वीं एकेडमिक हाईट्ज पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ का ही चयन हुआ है। इंस्पायर अवार्ड मानक विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी भारत सरकार के विज्ञान व तकनीकी मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है।
पुरस्कार लेते अपूर्व अग्रवाल।
Source link


