Chhattisgarh News In Hindi : Surajpur News – chhattisgarh news facility officers have improved both hand pumps of village lulh villagers get relief | सुविधा: अफसरों ने ग्राम लुल्ह के दोनों हैंडपंप सुधरवाए, ग्रामीणों को मिली राहत

ग्रामीणों की समस्या को भास्कर के प्रकाशित करने पर हुई कार्रवाई

कालापानी के नाम से मशहूर खोहिर पंचायत के आश्रित गांव लुल्ह में पेयजल समस्या की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने दोनों हैंडपंपों ठीक करवा दिए हैं। हैंडपंप खराब होने के कारण ग्रामीणों को पहाड़ चढ़कर ढोड़ी का पानी पीना पड़ रहा था।

बता दें ब्लॉक ओड़गी अंतर्गत लुल्ह गांव में लगे दोनों हैंडपंप खराब हो गए। इससे 500 की आबादी वाले गांव के ग्रामीणों को रोज जंगल और पहाड़ के दुर्गम रास्ते से होकर पानी के लिए जाना पड़ता था। पुरुष, महिलाएं और बच्चे तीन किलोमीटर दूर तक बर्तन लेकर जाते और पहाड़ से उतरने के बाद ढोंड़ी का पानी लेकर आते थे। वहीं यहां का पानी भी प्रदूषित होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी। हैंडपंप खराब होने के बाद ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन जिम्मेदारों ने सुध नहीं ली। लोगों की परेशानी को देखते हुए दैनिक भास्कर ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित की थी। इस पर आनन-फानन में अधिकारियों ने टीम भेजकर दोनों हैंडपंप को सही करवा दिया है।

सोलर पंप प्रस्तावित काम शुरू नहीं हुआ

गांव में पेयजल व्यवस्था के लिए सोलर पावर पंप प्रस्तावित किया गया है। लेकिन प्रस्ताव के बाद लंबा समय बीत जाने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ है। इस संबंध में एसडीएम आरसी शर्मा ने बताया कि सोलर पावर पंप प्रस्तावित है, जिसे जल्दी ही पूरा किया जाएगा।

खबर के बाद शनिवार सुबह ही पहुंच गई टीम

खबर प्रकाशन के बाद शनिवार सुबह पहुंची विभाग की टीम ने दोनों हैंडपंप की मरम्मत की। ग्रामीण लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग के एसडीएम आरसी शर्मा ने बताया कि लुल्ह में लगे दोनों हैंडपपों को सुधार दिया गया है। ग्रामीणों को हैंडपंप से पानी मिल रहा है।

सुधारा गया गांव का हैंडपंप।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here