Chhattisgarh News In Hindi : Surajpur News – chhattisgarh news riya tamarkar selected for inspire award | इंस्पायर अवार्ड के लिए रिया ताम्रकार का चयन

6 को बिलासपुर में होगी अगली प्रतियोगिता

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक योजना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कोरिया जिले से कई विद्यालय अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी स्कूल मनेंद्रगढ़ से कक्षा 9वीं की छात्रा रिया ताम्रकार ने अपने द्वारा तैयार मॉडल को प्रस्तुत किया। इसका उद्देश्य था प्राकृतिक संसाधनों का बचाव, जिससे कि अपने पर्यावरण पर विपरीत असर न पड़े अाैर आने वाले समय में प्राकृतिक संसाधनों का बचाव हो सके, क्योंकि यदि हम सब इसके प्रति सचेत नहीं होंगे तो भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।

छात्रा रिया ताम्रकार ने बताया कि बायो फ्यूल गैस हमारे लिए उपयोगी है अाैर प्राकृतिक संसाधनों की तरह ही हम इसका प्रयोग कर सकते हैं। अगली प्रतियोगिता 6 फरवरी को बिलासपुर में होगी। मॉडल अाैर रिया ताम्रकार को सुझाव देने का श्रेय विद्यालय की शिक्षिका बीव्हीएन राधिका का प्रमुख योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here