थानों में महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने और दर्ज मामलों की गंभीरता व संवेदनशीलता के आधार पर निराकरण करने एसपी ने निर्देश दिए हैं।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों से उनके यहां लंबित महिलाओं व बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी ली और उन्हें जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। कई मामलों में आरोपीगण दीगर राज्य के होने की जानकारी पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम को वहां जाने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना में आने वाले शिकायतों अथवा समस्या को गंभीरतापूर्वक सुनकर त्वरित कार्रवाई करने, महिलाओं एवं बच्चों के आने-जाने वाले ऐसे स्थान जो सुनसान हो उन स्थानों पर पेट्रोलिंग करने, रात्रि के वक्त रेलवे स्टेशन, बस स्टापेज पर बस व अन्य सवारी वाहनों की आकस्मिक चेकिंग एवं ड्यूटी आने एवं वापस लौटते के दौरान संदिग्धों पर पैनी नजर रखने एवं अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत थानों के दुरुस्त ग्रामों में चलित थाना का आयोजन कर ग्रामीणों के शिकायतों का मौके पर ही निराकरण करें। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एएसपी मुख्यालय पीएस महिलाने, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज, डीएसपी अजाक बालसाय केरकेट्टा, जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारी सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Source link


