Chhattisgarh News In Hindi : Surajpur News – chhattisgarh news surajpur wins runner up title in youth parliament | युवा संसद में सूरजपुर को उप-विजेता का खिताब


स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन पीजी कॉलेज आडिटोरियम अम्बिकापुर में किया गया। इसमें सूरजपुर जिले के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भारतीय संसद की कार्यप्रणाली अनुसार प्रधानमंत्री, मंत्री, सांसद, पक्ष एवं विपक्ष में जोरदार बहस हुई।

जिला प्रशासन के नेतृत्व में 49 छात्र-छात्राओं की टीम ने युवा संसद प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता प्रदान की। प्रश्नकाल के दौरान देश के ज्वलन्त मुद्दे जैसे निर्भया कांड, बालिका शिक्षा बेरोजगारी, किसानों की आत्महत्या, मानव तस्करी, कोरोना वायरस, चिटफंड घोटाला को उठाया गया, जिस पर पक्ष एवं विपक्ष में जोरदार बहस हुई। लोकतंत्र का आधार स्तंभ की संसदीय कार्यप्रणाली भारतीय संसद के दोनों सदनों से होकर आगे बढ़ता है कानून बनाने के प्रक्रिया छात्र-छात्राओं ने मूर्त रूप में इन प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए स्वस्थ्य लोकतंत्र की परिकल्पना को महसूस भी किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मुद्दों पर बाकी ने अपनी राय रखते हुए जमकर बहस किया। पूरे कार्यक्रम में श्रेष्टमंत्री का पुरस्कार प्रशान्त कुशवाहा को मिला वहीं दूसरी ओर श्रेष्ठ प्रश्नकर्ता का पुरस्कार बिन्दु सिंह को मिला। सामूहिक रूप बेहतर प्रदर्शन के लिए सूरजपुर जिले को उप-विजेता का पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

उप विजेता के रूप में सूरजपुर की टीम को किया गया सम्मानित।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here