Chhattisgarh News In Hindi : Surajpur News – chhattisgarh news thief caught seized stolen bike | चोर को पकड़ा, चोरी की बाइक जब्त


रामचंद्रपुर| थाना क्षेत्र के लोधा गांव निवासी की बाइक चोरी होने के मामले में पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने बताया कि लोधा निवासी जितेंद्र यादव पुत्र बालदेव यादव 18 फरवरी की शाम बाइक नंबर सीजी 15 डीसी 2037 को अपने घर के बाहर खड़ी कर रात में सो गया। दूसरे दिन सुबह देखा तो बाइक गायब थी। आसपास खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चलने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत रामचंद्रपुर थाना में की। पुलिस ने खोजबीन करते हुए बाइक चोर बसंत विश्वकर्मा पुत्र राम विश्वास विश्वकर्मा निवासी ग्राम महाराजगंज थाना बलरामपुर के पास से बाइक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में एसआई टिकेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक मनीष जांगड़े, कृष्णा गुप्ता, वासुदेव भगत, विनोद आयाम, अरविंद सिंह, कांग्रेस सिंह, अनिल पैकरा, नागेश्वर पोर्ते का योगदान रहा।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here