Chhattisgarh News In Hindi : Surajpur News – chhattisgarh news voting in 337 polling stations of surajpur and odgi today 157 lakh voters will elect | सूरजपुर और ओड़गी के 337 मतदान केंद्रों में आज होगी वोटिंग, 1.57 लाख मतदाता चुनेंगे प्रतिनिधि


प्रतापपुर एवं ओड़गी विकासखंड में तीसरे चरण में आज मतदान होगा। मतदान दल सुरक्षा बल के साथ निर्धारित वाहनों में मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। जहां वे आज सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान कराएंगे।

प्रतापपुर विकासखंड में कुल 98373 मतदाता, पुरुष 48661, महिला 49711 व 01 थर्ड जेंडर तथा ओड़गी में कुल 60559 मतदाता, पुरुष 30315, महिला 30244 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रतापपुर में जिला पंचायत सदस्य के लिए 03 पद के विरुद्ध 14 प्रत्याशी, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 25 पद के विरुद्ध 128 व सरपंच के लिए 95 पद के विरुद्ध 412 प्रत्याशी तो पंच पद के लिए 683 के विरुद्ध 1578 उम्मीदवार मैदान में हैं। ओड़गी में जिला पंचायत सदस्य के लिए 2 पद के विरुद्ध 8 प्रत्याशी तो जनपद पंचायत सदस्य के लिए 17 पद के विरुद्ध 101 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सरपंच के लिए 74 पद के विरुद्ध 335 प्रत्याशी, पंच पद के लिए 499 के विरुद्ध 1165 अपनी किस्मत अजमाएंगे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here