Chhattisgarh News In Hindi : Tarribharada News – chhattisgarh news holi milan and retired employee honor to be held on march 9 in thekwadih | ठेकवाडीह में होली मिलन और सेवानिवृत कर्मचारी सम्मान 9 मार्च को होगा


तार्रीभरदा| युवा कर्मचारी संघ व ग्रामवासी ठेकवाडीह के तत्वावधान में 9 मार्च को होली मिलन व सेवानिवृत कर्मचारी वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह के साथ फाग गायन कार्यक्रम रखा गया है। शिक्षक जगतराम साहू ने बताया कि मुख्य अतिथि रिटायर बीएसपी धन्ना राम साहू होंगे। अध्यक्षता सरपंच भारती मरकाम करेगी। रिटायर करारोपण अधिकारी विक्रम ठाकुर, रिटायर विद्युत कर्मचारी गणेश मरकाम, रिटायर बीएसएफ जवान बिसनाथ ठाकुर, संरक्षक युवा एवं कर्मचारी संघ बालाराम सोनवानी, ग्राम पटेल शिवलाल साहू, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष दुलार गंजीर के आतिथ्य मे होगा। वरिष्ठ नागरिक सम्मान में गणेश राम सुपेत, छबिलाल गंगबेर, दशरथ गंजीर, राम कन्हैया हिरवानी, सहेबिन बनपेला, सुखबती गंगबेर, मंगिया राम साहू, गोपाल साहू, बुधरुराम शामिल है।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here