Chhattisgarh News In Hindi : Tilda News – chhattisgarh news aap celebrates victory in delhi activists take out victory procession | दिल्ली में आप का विधानसभा जीत का जश्न मनाया, कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला


तिल्दा के आप कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विजय जुलूस निकाला। हालांकि इस जुलूस में गिनती के ही लोग थे, लेकिन उनका जज्बा ऐसा था, जैसे की हजारों लोग हों। जुलूस स्टेशन चौक से प्रारंभ हुआ, जो दीनदयाल चौक, हेमू कलानी चौक होते हुए गांधी चौक पर समाप्त हुआ। इस दौरान कार्यकर्ता बीच-बीच में जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। लाउड स्पीकर पर लगे रहो केजरीवाल का गाना चल रहा था। सात कार्यकर्ता जुलूस के साथ चल रहे थे, तो दो थैलों में नारियल का प्रसाद लेकर लोगों को बांटते रहे थे।

बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के संयोजक कमल महान ने कहा कि दिल्ली की जीत से छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं। अब यहां भी संगठन का विस्तार किया जाएगा। लोगों को आप के काम की राजनीति पसंद आ रही है। विघटनकारी राजनीति करने वालों को जनता उखाड़ फेंकेगी। कात्यायनी देवी वर्मा ने कहा कि दिल्ली की हार के बाद केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर के दाम में बेतहाशा वृद्धि की है, जो गलत है। गैस के दाम पहले से ही ज्यादा हैं, लोग परेशान हैं। उज्ज्वला योजना के हितग्राही दुबारा सिलेंडर नहीं भरा पा रहे हैं। इस मौके पर जगन्नाथ महिलांग, भरत सिंह चौहान, भागीरथी जायसवाल, अशोक वर्मा, दिलीप फेकर आदि शामिल थे। उक्त जानकारी नितिन जायसवाल ने दी है।

गरियाबंद के वार्ड-9 में सीसी रोड का भूमिपूजन हुआ

तिल्दा नेवरा| तिल्दा के वार्ड-9 कार्तिक सतनामी, फूल सिंह के घर से हेमलाल पुरैना के घर तक 4 लाख 31 हजार की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन नारियल फोड़कर व अगरबत्ती जलाकर नगर पालिका अध्यक्ष लेमिक्षा गुरु डहरिया एवं वार्ड पार्षद राजकुमार गेंड्रे ने किया। उक्त गली में सीसी रोड निर्माण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद से वार्डवासी लगातार मांग कर रहे थे, जिसको ध्यान में रखते हुए भूमिपूजन किया गया। इस दौरान पार्षद सतीष निषाद, मनोज निषाद, राकेश जोशी सहित अनेक लोग उपस्थित थे। वहीं पालिका अध्यक्ष ने ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार वार्ड-12 के लोगों की मांग पर कई वर्ष से बिगड़े हैंडपंप को भी नगरपालिका अध्यक्ष के निर्देश पर सुधाकर चालू करवाया गया है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here