Chhattisgarh News In Hindi : Tilda News – chhattisgarh news drugs will be fed from 24 to protect from filariasis | फाइलेरिया से बचाने 24 से खिलाएं जाएंगे दवा

गरियाबंद। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में हुई। इसमें कलेक्टर श्याम धावड़े ने स्वास्थ्य अधिकारियों को अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर जिले में यह कार्यक्रम का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ ने 24 से 26 फरवरी तक सामूहिक दवा खिलाने एवं 29 फरवरी तक माॅप-अप राउंड गतिविधियां के संबंध में जानकारी दी।

डाॅ. एनआर नवर| के बताया कि पल्स पोलियों की भांति 24 से 26 फरवरी तक आंगनबाड़ी केन्द्रों में बूथ स्तर पर 2 वर्ष से अधिक सभी आयु वर्ग के लोगों को फाइलेरिया से बचाने दवा खिलाई जाएगी। इसमें डीईसी की गोली उम्रवार 2 से 5 वर्ष के बच्चों को एक गोली, 06 से 14 वर्ष के बच्चों को 2 गोली, 15 से 19 वर्ष को 3 गोली तथा 20 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 3 गोली दिया जाना है। एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाओं, अति वृद्ध व गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को यह दवा नहीं खिलाई जाएगी। 27 से 29 फरवरी तक घर-घर जाकर छुटे हुए लोगों को फाइलेरिया रोधी डीईसी की गोली का सेवन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व मितानिनों द्वारा कराया जाएगा।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here