Chhattisgarh News In Hindi : Tilda News – chhattisgarh news guide the talents of rural areas | ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं का मार्गदर्शन कर आगे लाएं


छुरा| आईएसबीएम यूनिवर्सिटी परिसर में तीसरा वार्षिकोत्सव इंद्रधनुष मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप जलाकर तथा छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत गरियाबंद के सीईओ विनय कुमार लांघे ने कहा कि छात्र जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करना आवश्यक है। प्राध्यापकों से आह्वान किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी हुई प्रतिभाओं को गांव तक सीमित ना रखते हुए इसे पूरे देश में आगे लाएं और इसके लिए उनका मार्गदर्शन करें। विशेष अतिथि डॉ. एकता लांघे ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जागते हुए सपने देखें एवं उन्हें साकार करने के लिए परिश्रम करने की प्रेरणा दी। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम से अपनी मुलाकात के अनुभव भी अध्येताओं के साथ बांटे। अध्यक्षता कर रहे यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ विनय अग्रवाल ने विश्वविद्यालय की स्थापना एवं उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

गणेश वंदना समूह नृत्य के साथ प्रारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अगली कड़ी में सोलो और ग्रुप डांस, फैशन शो, गायन, नाटक, वाद्ययंत्र आदि विभिन्न विधाओं की मनमोहक प्रस्तुति देकर विद्यार्थियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया। आंचलिक गीत भोली सुरतिया पर मनीषा साहू एवं समूह ने प्रस्तुति दी। साथ ही कई नई फिल्मी, छत्तीसगढ़ी गीतों एवं अन्य राज्यों के लोक गीतों तथा नृत्य में विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। फैशन डिजाइनिंग के विद्यार्थियों ने डिजाइन किए गए परिधानों को पहन कर रैंप वॉक भी किया। विश्वविद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार अतिथियों ने दिए।

इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के स्कूल आॅफ आईटी को सर्वश्रेष्ठ स्कूल एवं स्कूल आॅफ आर्ट्स एवं स्कूल आॅफ साइंस को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। चांसलर ने ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। प्रबंधन समिति एवं विश्वविद्यालय की तरफ से मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रो. चांसलर डॉ. आनंद महलवार ने मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया तथा रजिस्ट्रार डॉ. भरदा प्रसाद भोल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में डीन डॉ. एन कुमार स्वामी सहित स्टाफ एवं बड़ी संख्या में पालक, सफल आयोजन में सहायक प्राध्यापक उत्तमा शर्मा, विमला सोना, सृष्टि चंद्राकर, शिल्पा वर्मा की सहभागिता रही। मंच संचालन डॉ. भूपेंद्र साहू तथा ऋचा श्रीवास्तव, फनीस पटेल एवं सहयोगियों ने किया।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here