Chhattisgarh News In Hindi : Tilda News – लूट के आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

विगत 29 फरवरी को रात्रि 9.30 बजे लगभग प्रार्थी रामेश्वर प्रसाद ढीढी निवासी आरंग अपने साढ़ू छगन बघेल के घर पुरानी बस्ती नेवरा जा रहे थे, तभी 3 लोगों ने उनका रास्ता रोककर शीतला मंदिर तालाब के पास मोभट्ठापारा में अंधेरे का फायदा उनसे 7 हजार रुपए नगद, एक कीमती मोबाइल, पैन कार्ड लूटकर फरार हो गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबीर की सूचना पर रिपोर्ट के 24 घंटे के भीतर घेराबंदी कर आरोपी
राजेश उर्फ सोमू निषाद चमन चौहान निवासी नेवरा को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूट के 3190 रुपए और जिओ कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here