Chhattisgarh News In Hindi : Tilda News – chhattisgarh news rajak sammelan to be held in raipur on march 1 | रजक सम्मेलन 1 मार्च को रायपुर में होगा


दगोरी | धोबी समाज रजक महोत्सव का आयोजन 1 मार्च को तिल्दा नेवरा स्थित कोटा में किया जा रहा है। रजक महोत्सव में विवाह योग्य युवक-युवतियां परिचय देंगे। रजक महोत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री मंत्री टीएस सिंह देव, मंत्री रविंद्र चौबे, समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन समेत अन्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर करेंगे। समाज के प्रादेशिक प्रवक्ता गंगा निर्मलकर, लक्ष्मीनारायण कर्ष ने बताया कि राज्य भर से विवाह योग्य युवा अपना परिचय देंगे और मनपसंद जीवनसाथी चयन करेंगे।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here