Chhattisgarh News In Hindi : Tilda News – chhattisgarh news sarpanch and panchas take oath of cleanliness and village development in parsada | परसदा में सरपंच व पंचों ने स्वच्छता और ग्राम विकास की ली शपथ

नवापारा राजिम. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित विधायक व अन्य।

नवापारा राजिम| मंगलवार को ग्राम परसदा में सरपंच एवं पंचों ने समाजसेवा एवं स्वच्छता के साथ ग्राम विकास की शपथ ली। कार्यक्रम में विधायक धनेंद्र साहू, रतिराम साहू, पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी एवं जीतसिंह उपस्थित थे।

विधायक ने कहा कि ग्रामवासियों ने आपको जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन करना सुनिश्चित करें। शासन की हर योजना का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहंुचाएं। रतिराम साहू ने कहा कि एकता की शक्ति और उसके महत्व को न भूलें। सामूहिक एकजुटता से पंचायत के हर कार्य को संपन्न करना आपकी जिम्मेदारी है। सरपंच महेश्वरी साहू ने कहा कि आप सभी मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं बिना किसी भेदभाव के अपना कर्तव्य मानकर पूरा करुंगी।

कार्यक्रम में पार्षद अनूप खरे, सौरभ शर्मा, अर्जुन साहू, रमेश वर्मा, टिकेश्वर यादव, पूरन लाल साहू, महेंद्र वर्मा, रामकुमार हिरवानी, कमलेश तारक, चंद्रिका वर्मा, शिवकुमार वर्मा, विष्णु महिलांग, धनीराम बारले, धनेश्वरी ध्रुव समेत अन्य उपस्थित थे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here