Chhattisgarh News In Hindi : Tilda News – chhattisgarh news secretary in tildadih administered oath of office and secrecy to sarpanch and panch | तिल्दाडीह में सचिव ने सरपंच अौर पंचों को पद व गोपनीयता की दिलाई शपथ


खरोरा. तिल्दाडीह में शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित सरपंच अौर पंच।

खरोरा। ग्राम पंचायत भवन तिल्दाडीह में मंगलवार को नवनिर्वाचित सरपंच रजन पारधी एवं विभिन्न वार्डों के पंचों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। सुबह 11 बजे महात्मा गांधी के छायाचित्र पर फूलमाला अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया गया।

सचिव कोमल प्रसाद साहू ने पहले सरपंच अौर इसके बाद एक-एक कर सभी पंचों को पद की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनिर्वाचित सरपंच रजन को पूर्व सरपंच दिलीप कुमार बांधे ने सरपंच पद का प्रभार दिया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक शिक्षक होमन वर्मा, प्रधानपाठक संजय वर्मा, रोजगार सहायक संतोष वर्मा, नवनिर्वाचित पंच संजू बंजारे, जगरवती साहू, मीणा यादव, पम्पी पारधी, देवमती यादव, बाहरू पारधी, परनिया बांधे, कुसुम टंडन, हेमलाल यादव, अमरदास बांधे, ग्रामीण जीवन पारधी, नरेशू साहू, जगेलाल बांधे, प्रेमू यादव, कुमार यादव, ईश्वरी पारधी, गणेश साहू, अशोक साहू, देवेंद्र साहू सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here