पंचायत चुनाव के बाद प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में मंगलवार को नवनिर्वाचित सरपंचों और पंचों को शपथ दिलाई गई। तिल्दा ब्लाॅक के सभी ग्राम पंचायतों में भी समारोह आयोजित कर सरपंचों और पंचों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। ग्राम पंचायत तुलसी-नेवरा के पंचायत भवन में सचिव संजय टिकरिहा ने सरपंच गुलाब सिंह यदु और सभी पंचों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद शपथ दिलाई।
पदभार ग्रहण के बाद सरपंच गुलाब यदु ने कहा कि वे ग्राम पंचायत तुलसी में व्याप्त पानी, बिजली और सीसी रोड की समस्या पर प्राथमिकता से काम करेंगे। ग्राम पंचायत कोहका-घुलघुल के पंचायत भवन में नवनिर्वाचित सरपंच सहदेव कुर्रे और पंचों ने शपथ ली। इस मौके पर पूर्व सरपंच रीना ठाकुर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सरपंच सहदेव कुर्रे ने सभी पंचों को साथ लेकर गांव का विकास करने की बात कही। ग्राम पंचायत भिंभौरी में भी पंचायत भवन में सचिव ने सरपंच डॉ. आरके वर्मा और सभी पंचों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व सरपंच यशोदा वर्मा भी उपस्थित थीं।
गांव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने करेंगे काम: मानिकपुरी
कसडोल| ग्राम पंचायत छरछेद के फिर सरपंच निर्वाचित होने पर सरपंच भरत दास मानिकपुरी ने नवनिर्वाचित पंचों को सचिव ने शपथ दिलाई। सरपंच ने कहा कि अब हमें पहले से भी ज्यादा मेहनत कर ग्राम पंचायत का नाम राष्ट्रीय स्तर पर लाने का प्रयास करना होगा। स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत का पुरस्कार ग्राम पंचायत छरछेद को मिल चुका है। नवनिर्वाचित जनपद पंचायत सदस्य सिद्धांत मिश्रा ने कहा कि गांधीजी के ग्राम स्वराज एवं सुराज के सपनों को साकार करने ग्राम विकास एवं न्याय समिति का गठन किया जाएगा, जो ग्राम पंचायत के सभी प्रकार के गतिविधियों पर नजर रखेगी और इसके माध्यम से लोगों को सस्ता एवं सुलभ न्याय मिलने के आसार हैं। 2015 में सरपंच का पद संभालने के बाद उप सरपंच सिद्धांत मिश्रा और सरपंच भरत दास मानिकपुरी ने गांव के युवक-युवतियों के साथ मिलकर यूथ फॉर चेन्ज संगठन तैयार किया और उसके माध्यम से गांव में सकारात्मक कार्यों को करना प्रारंभ किया। गांव के युवाओं के सकारात्मक सोच एवं कार्य को देखते हुए ग्रामीण एवं महिलाएं भी उनके साथ कंधा मिलाकर चलने लगे। इसका परिणाम भी सामने आया। स्वच्छता के लिए ग्राम पंचायत को राज्य में सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत होने का गौरव प्राप्त हुआ। पदभार संभालने के बाद सरपंच मानिकपुरी ने कहा कि अब जिम्मेदारी पहले से दोगुनी हो गई है। आप सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन से ग्राम पंचायत का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का काम करेंगे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कटगी के पूर्व सरपंच एवं नवनिर्वाचित जनपद सदस्य अंजीव जायसवाल, डॉ. पीएल टंडन, ऋषि कुमार श्रीवास, राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
सभी मिल-जुलकर काम करें: साहू
सिमगा| ग्राम पंचायत दामाखेड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच पूर्णिमा पूरन देवांगन ने सभी निर्वाचित पंचों के साथ शपथ ली। इस अवसर पर सरपंच ने कहा कि मैंं आप लोगों के भरोसे को हमेशा बनाए रखूंगी। वहीं ग्राम के बुजुर्ग लखनलाल साहू ने कहा कि सभी मिल जुलकर ग्राम के विकास में ऐसा कार्य करें कि अन्य ग्राम पंचायतों के लिए हमारा ग्राम पंचायत एक उदाहरण बन सके। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सरपंच कुलदीप सलूजा ने किया। कार्यक्रम में शंकर अग्रवाल, ज्ञानीदास वैष्णव, पार्वती शर्मा, चिंटू वर्मा, संतलाल सतनामी, विशंभर वर्मा, अशोक निषाद, प्यारे लाल वर्मा, रोशन ध्रुव, नीरज वैष्णव, मोनू अग्रवाल समेत अन्य उपस्थित थे।
जहां एकता हो वहां होता है विकास: हेमलता
सिमगा| ग्राम धोबनी की सरपंच हेमलता मोहन साहू व नवनिर्वाचित पंचों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर सरपंच ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपने सभी पंचों को साथ लेकर गांव का विकास करुंगी। मुझे खुशी है कि 10 वार्डों में से 7 वार्डों के पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इससे साफ जाहिर है कि हमारे ग्रामवासी भी ग्राम का समुचित विकास चाहते हैं। जिस घर या गांव में सभी एक राय होकर काम करते हैं वहां का विकास होकर रहता है। कार्यक्रम में चंद्रकुमार यादव, भोलाराम साहू, दूजराम ध्रुव, अहिल्या साहू, कमलेश वर्मा, रामरतन साहू, लता साहू, लखन लाल साहू, ग्राम प्रमुख परस साहू, हेमंत साहू, हितेश साहू, नारद ध्रुव, लीलाराम साहू सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
कोरिया-कोलिहा में सरपंचों ने संभाला पदभार
भाटापारा| ग्राम पंचायत कोरिया में नवनियुक्त सरपंच और पंचों का शपथ ग्रहण समारोह ग्राम पंचायत में हुआ। ग्राम पंचायत कोलिहा के नवनियुक्त सरपंच मनीषा मांधाता मन्नू एवं 20 वार्डों के पंचों ने भी गांव के विकास के लिए मिल जुलकर काम करने, एक दूसरे के सुख-दुख में साथ रहकर काम करने की बात कही।
कसडोल. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण महिलाएं।
तिल्दा-नेवरा. पंचायत चुनाव के बाद सरपंच और पंचों ने ली शपथ।
गांव का विकास करने का लिया संकल्प
मुड़ागांव (कोरासी)| ग्राम पंचायत मड़ेली में शपथ ग्रहण समारोह ग्राम पंचायत कार्यालय में हुआ। ग्राम पंचायत के सचिव अंबिका सोनी ने नवनिर्वाचित सरपंच लक्ष्मी गजेन्द्र ठाकुर सहित सभी पंचों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में भरत सिंह नागवंशी, अवध मरकाम, ईश्वर निर्मलकर, केशव दास, किशन नंदे, तेजराम निर्मलकर, गणेश साहू, यादराम निषाद, दीनबंधु ठाकुर, निर्मल मरकाम, मोतीलाल ठाकुर, गोवर्धन ठाकुर, तिलेश्वर ध्रुव, रामचंद्र साहू, जनक राम नंदे आिद मौजूद थे।
गांव की सरकार
Source link


