Chhattisgarh News In Hindi : Tilda News – chhattisgarh news tribute to pandit deendayal divisional president said he was the pioneer of antyodaya | पं. दीनदयाल को श्रद्धांजलि दी, मंडल अध्यक्ष बोले- वे अंत्योदय के प्रणेता थे


सुहेला| भाजपा सुहेला मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव कटारिया ने उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे अंत्योदय के प्रणेता थे। वे चाहते थे कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। भाजपा आज उसी मूल मंत्र को लेकर सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर आगे बढ़ रही है। हम ऐसे महान देशभक्त को मंडल की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा मंडल के महामंत्री डॉ. धनीराम साहू, हेमंत बघमार, नवीन वर्मा, संतोष वर्मा, डॉ. तिलक वर्मा, त्रिलोचन वर्मा, कीर्ति वर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here