उपरवाह| ग्राम सिरसाही में 7 एवं 8 मार्च को दो दिवसीय फाग एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। जिसमें पुरस्कार झांकी वर्ग के लिए प्रथम 3101 रूपए, द्वितीय 2101 रूपए, तृतीय 1501 रूपए, चतुर्थ 1101 रूपए, पंचम 701 रुपए पुरस्कार दिया जाएगा। रचना वर्ग में प्रथम 3001रूपए, द्वितीय 2101 रूपए, तृतीय 1501 रूपए, चतुर्थ 1001 रूपए, पंचम 701 रुपए एवं विशेष पुरस्कार भी रखा गया है। इसी तारीख को ग्राम धरमपुर, विचारपुर, टुरिपार, गातापारकला, डोडकी, शिकारीटोला, रंगकठेरा, रुआतला में भी प्रतियोगिता होगी।