Chhattisgarh News In Hindi : Uparvah News – chhattisgarh news out of 1431 registered 324 farmers are still traveling to sell produce | 1431 पंजीकृत में से अभी भी 324 किसान उपज बेचने काट रहे चक्कर


खरीदी केंद्रों से धान का उठाव नियमित नहीं होने से सोसायटी में जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। उपरवाह खरीदी केंद्र में अब तक 1431 पंजीकृत किसानों में से 1107 किसान ही धान बेच पाए हैं। जबकि अभी भी 324 किसान टोकन व तारीख का इंतजार रहे हैं या सोसायटी के चक्कर काट रहे हैं। इस केंद्र में 8,70,88,226 करोड़ की खरीदी हुई है।
इसमें सोसायटी ऋण के विरुद्ध 2,76,15,647 करोड़ रुपए की वसूली कर ली है। जबकि 5,73,93,539 करोड़ रुपए का भुगतान किसानों को किया गया है।

अब तक 2,079,040 रुपए का भुगतान किसानों को नहीं मिल पाया है। उपरवाह सोसायटी में 1107 किसानों से 47886 क्विंटल धान खरीदा गया है। जिसमें से केंद्र में 14068 हजार क्विंटल धान उठाव नहीं होने से जाम पड़ा हुआ है। धान खरीदी पर प्रशासन ने समय-समय पर कई नियम लागू किए, लेकिन किसानों को राहत नहीं मिला। बेचे गए धान की राशि आज भी समय पर उनके खातों में नहीं पहुंच रही है। लगभग यही स्थिति क्षेत्र के बघेरा, घुमका, भैसातरा, गठुला, पदुमतरा में भी देखने को मिल रहा है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की 15 फरवरी को अंतिम तारीख है जबकि सैकडों किसान दिसंबर में धान मिंजाई करने के बाद भी टोकन लेने चक्कर लगा रहे हैं।

उपरवाह. खरीदी केंद्र में धान लेकर पहंुचे किसान।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here