Chhattisgarh News In Hindi : Utai News – chhattisgarh news biography of celebrities will be included in the course minister sahu | विभूतियों की जीवनी को पाठ्यक्रम में किया जाएगा शामिल: मंत्री साहू


शासकीय उमा शाला उतई में वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारित शिक्षा जरूर दें ताकि बच्चे बड़ों का सम्मान करते रहे। सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योजना बनाई है, जिसमे छग के महान विभूतियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा। विधायक अरुण वोरा ने कहा कि बचपन नाजुक अवस्था है, जिसमे हमें बहुत कुछ सीखना है। विशेष अतिथि नपं अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी, उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा, खुमान सिंह साहू, रूपनारायण शर्मा, सीजू एंथोनी, प्राचार्य दीपक सिंह ने भी विचार रखे।

स्कूल के होनहार छात्र किए गए पुरस्कृत

शाला के होनहार छात्रों को पुरस्कृत किया गया। वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें छग गीत ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान शाला समिति अध्यक्ष तोषण साहू, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, सतीश पारख, पार्षद योगेश ठाकुर, दीपमाला देशलहरे, मनोरमा देवांगन, सुरता सिंह, प्रहलाद वर्मा, राकेश साहू, बिरेन्द्र गिरी, प्राचार्य चंद्रकिरण साहू आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री साहू।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here