Chhattisgarh News In Hindi : Utai News – chhattisgarh news kalash yatra took out on the first day of bhagwat katha also recited the gaukan story | भागवत कथा के पहले दिन निकाली कलश यात्रा, गौकण कथा भी सुनाई


उतई|बाबा दरबार पावन धाम राधाकृष्ण मंदिर समिति व ग्रामीणों के सहयोग से धनोरा में श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत शनिवार को कलश शोभायात्रा के साथ हुई। इसमें 51 महिलाएं व बालिकाओं ने सिर पर कलश रखकर ग्राम भ्रमण किया। भजन गायक हेमंत तेली, गुलाब भाई मंडली ने राधेकृष्ण भजन की प्रस्तुति दी। इसके बाद कथावाचक अंगेश्वरी पांडे, परायणकर्ता तामेश्वर पांडे ने पूजा, वेदी स्थापना के साथ कथा शुरू की। अंगेश्वरी पांडे ने गौकर्ण व धुंधकारी की कथा सुनाई। शोभायात्रा में समिति के लक्ष्मण बाबा, नंद पंडा, राजू यादव, एम लाल, विनोद साहू, सुनील कहार, योगेश साहू, मुन्ना गंधर्व, बाबूलाल, मनसुखा, ओमकार, धनेश्वर उपस्थित थे।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here