Chhattisgarh News In Hindi : Vadrafnagar News – chhattisgarh news bjp opposes lathi charge by staging | भाजपा ने धरना देकर किया लाठीचार्ज का विरोध


भारतीय जनता पार्टी मंडल वाड्रफनगर की ओर से राजीव गांधी चौक पर प्रदेश सरकार की धान खरीदी नीति और किसानों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।

जिसमें राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गंगा जल लेकर वादों को पूरा करने की कसम खाई थी। अब अपने वादों से मुकर रही है तथा किसानों के साथ दुर्व्यवहार और लाठीचार्ज की जा रही है। जिसका भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन कर विरोध कर रही है। प्रदेश सरकार अपने वादे पूरे करने में विफल रही है, इससे किसानों में आक्रोश है। किसानों की समस्या के समाधान करने के स्थान पर सरकार बौखलाहट में बर्बरता पर उतारू हो गई है। जबकि भाजपा सरकार में किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होती थी। इसी तरह नरवा, गरुवा, घुरुवा अऊ बाड़ी योजना भी पूरी तरह से फेल है, अधिकारी सिर्फ फोटो खींचकर भूपेश सरकार को भेजने का काम कर रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। धरना प्रदर्शन के बाद नेताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा। धरना-प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य पुष्पा नेताम, विनोद जायसवाल, गोपी शरण कुशवाहा, राम जनक कुशवाहा, गोपाल कश्यप, भगवान केसरी, राजेंद्र जायसवाल, विश्वनाथ जायसवाल, धीरेंद्र द्विवेदी, अब्दुल रज्जाक, ओमप्रकाश कुशवाहा, पंकज गुप्ता, सीताराम अग्रवाल, गोरेलाल पटेल, पद्मा ओझा, प्रभात तिवारी उपस्थित रहे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here