Chhattisgarh News In Hindi : Vishrampuri News – chhattisgarh news distribute moong and urad seeds to farmers for free on world pulses day | विश्व दलहन दिवस पर किसानों को मुफ्त में बांटे मूंग व उड़द बीज


विश्रामपुरी. किसानों को बीज देते कृषि विभाग के अधिकारी।

विश्रामपुरी| सरकार द्वारा किसानों को उन्नत कृषि की ओर प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है एवं उनके खेतों में उर्वरा शक्ति को बनाए रखने फसल चक्र अपनाने जागरूक भी किया जा रहा। विश्व दलहन दिवस के अवसर पर सोमवार को ग्राम तीतरवडं विकासखंड बड़े राजपुर में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसानों को मूंग- उड़द बीज निशुल्क दिया गया। किसानों को लाइन से लाइन में बीज बुवाई करने की
समझाइश दी गई।

गोष्ठी में 50 से 60 किसान शामिल हुए। कार्यक्रम में पंच राधे लाल यादव, कृषि विकास अधिकारी केके मरकाम, ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी डीडी नागवंशी, कृषक मित्र राम नेताम एवं अजय सिंह का विशेष
योगदान रहा।

इस मौके पर फुल प्रसाद के खेत में मूंग बीज का लाइन से क्राफ्ट किया गया एवं मूंग बीज 50 किसानों को दिया गया। कृषि से संबंधित अन्य जानकारियां किसानों को विभागीय अधिकारियों
ने दी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here