Chhattisgarh News In Hindi : Vishrampuri News – chhattisgarh news illegal liquor arrived in the city to plan to consume illegal liquor from madhya pradesh in kanker | शहर में पहुंची होली के लिए अवैध शराबमध्यप्रदेश से कांकेर में थी खपाने की योजना

इस बार वैगनआर से पकड़ाई दो लाख की शराब

कांकेर | होली को देखते जिले में बड़ी संख्या में अवैध शराब मध्यप्रदेश से पहुंची है। चारामा के बाद इस बार पुलिस ने नेशनल हाईवे में कुलगांव से शराब से भरी एक वेगनआर को पकड़ा। इसमें 1.90 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब मिली। शराब के साथ पकड़े गए आरोपी भिलाई के रहने वाले हैं। बताया जा रहा दोनों आरोपी शराब को जिले को खपाने के फिराक में थे। विदित हो तीन दिन में यह दूसरी घटना है जिसमें बड़ी मात्रा में जिले में शराब पकड़ी गई है।

कांकेर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि कुलगांव के पास शराब का परिवहन किया जा रहा है। मुखबीर ने पुलिस को शराब से भरी वाहन की भी जानकारी दी। इसके बाद थाना से तत्काल एक टीम कुलगांव के लिए रवाना की गई। टीम ने कुलगांव के निकट ही वेगनआर को घेर लिया। इसमें सवार दो युवकों को उतार वाहन की जांच की गई तो उसमें अंग्रेजी शराब की 38 पेटी बरामद की गई।

पुछताछ में आरोपियों ने अपना नाम हरपाल सिंह गिल 20 वर्ष पिता प्रेम सिंह तथा मनमीत सिंह 19 वर्षीय पिता तारा सिंह दोनों निवासी सुपेला भिलाई बताया। दोनों के कब्जे से 1.90 लाख की शराब के अलावा 2.50 लाख की वाहन जब्त की गई। विदित हो कि इसके तीन दिन पूर्व चारामा पुलिस ने अरहर के एक खेत से 5 लाख की अवैध शराब जब्त की गई थी जिसे मध्यप्रदेश से लाकर जिले में खपाया जा रहा था।

कांकेर। दो लाख की शराब के साथ दो आरोपी पकड़ाए।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here