Chhattisgarh News In Hindi : Vishrampuri News – chhattisgarh news seepage from water tank not getting supply | पानी टंकी से सीपेज, नहीं हो रही सप्लाई


मेरी जानकारी में नहीं है

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रभारी एसडीओ वाय के गुरु ने कहा निर्माण कार्य मेरी जानकारी में नहीं है। सब इंजीनियर से जानकारी लेकर ही बता इस संबंध में बता पाऊंगा।

अंतागढ़ | कोलर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ठेकेदार द्वारा पानी टंकी बनाई गई है। टंकी में पानी भरते ही पानी सीपेज होना शुरू हो गया है। इसके चलते टंकी की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

कोलर के हायर सेकंडरी स्कूल के पास 8 लाख 26 हजार की लागत से टंकी निर्माण का ठेका पीएचई द्वारा 2 नवंबर 2017 को ठेकेदार राजेश पिल्ले जगदलपुर को दिया गया। ठेकेदार के द्वारा कछुए की चाल से पानी टंकी का निर्माण कार्य किया गया। विगत पिछले महीने पानी टंकी में पानी भरा गया, लेकिन टंकी के नीचे जगह-जगह से पानी का रिसाव होने लगा। पानी के रिसाव से आसपास के घरवाले एवं पचास मीटर दूर हायर सेकंडरी स्कूल एवं छात्रावास के बच्चे डरे हुए हैं। ठेका में पानी टंकी के साथ पम्प हाउस भी बनाना था, लेकिन पंप हाउस का निर्माण नहीं किया गया।

दो हजार आबादी को सप्लाई के लिए बनाई गई है टंकी : कोलर की दो हजार आबादी के लिए पानी सप्लाई के लिए टंकी का निर्माण किया गया है। गुणवत्ताहीन निर्माण होने से अभी तक इससे पाइप लाइन नहीं जोड़ी गई है। टंकी निर्माण होने से ग्रामीण खुश थे कि उन्हें गर्मी में पानी की किल्लत से जूझना नहीं पड़ेगा। लेकिन अधिकारियों व ठेकेदार की लापरवाही के चलते अब तक इससे सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है।

टंकी से सीपेज आने से आसपास रहने वालों में बना हुआ है डर।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here