Chhattisgarh News In Hindi : Wife appeals to court to increase criminal sections against lesbian gay, Durg in Chhattisgarh | पति को समलैंगिक सम्बंध बनाते पत्नी ने पकड़ा, पुलिस ने दर्ज नहीं किया अपराध, मामला पहुंचा कोर्ट

  • शहर के नेवई थाना इलाके का मामला, आरोपी पति पर सिर्फ उत्पीड़न का केस  
  • महिला ने कोर्ट से की धोखाधड़ी और दहेज प्रताड़ना की धाराएं जोड़ने की अपील 

Dainik Bhaskar

Feb 23, 2020, 12:45 PM IST

भिलाई. शहर के नेवई थाना इलाके की रहने वाली एक महिला ने शनिवार को कोर्ट से अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करने की अपील की। महिला के मुताबिक उसने अपने पति को उसके पुरुष दोस्त के साथ समलैंगिक सम्बंध बनाते पकड़ा था। इस मामले की शिकायत उसने पुलिस से की मगर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केवल महिला उत्पीड़न का मामला दर्ज किया। अब कोर्ट से महिला ने मांग की है कि उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ धोखाधड़ी और दहेज प्रताड़ना व अन्य मामलों में भी केस दर्ज किया जाए।  
 

जानकारी के मुताबिक महिला की शादी 4 साल पहले हुई थी। आरोपी पति पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और महिला एचआर मैनेजर। महिला के ससुराल वालों ने  शादी के वक्त 25 लाख रुपए और गृहस्थी का सामान लिया था। पति शादी के बाद से ही महिला से दूरी बनाए रखता था। एक दिन वह ऑफिस से जल्दी घर लौटी तो पति को उसके एक दोस्त के साथ बेडरूम में पकड़ लिया। तब आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर रजिस्टर में साइन करवाते हुए यह बात किसी न कहने को कहा था। पूरे प्रकरण में शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here