Chhattisgarh News In Hindi : Wife Knife Attacks On Her Husband In Chhattisgarh Kawardha | पति के तानों से परेशान थी पत्नी, रात में सोते हुए पति के सिर पर छुरा से जानलेवा हमला

  • कोतवाली थाना इलाके के सरेखा गांव की घटना
  • लहूलुहान पति अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर 

Dainik Bhaskar

Feb 22, 2020, 05:02 PM IST

कवर्धा. जिले के कोतवाली थाना इलाके के गांव  सरेखा में एक पत्नी ने अपने पति पर जानलेवा हमले कर दिए। शुक्रवार  की देर रात हुई इस घटना की सूचना मिलने पर शनिवार को आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। रात में सो रहे पति पर पत्नी ने चाकू से जानलेवा हमला किया था। अब घायल पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
 

जानकारी के मुताबिक आरोपी महीला खुमन बाई की शादी चार साल पहले उसकी बलराम साहू से हुई थी। दोनों की ढाई साल की एक बेटी है। बलराम अपनी पत्नी खुमन बाई के चरित्र पर शक करता था। इसके कारण रोज उसे ताने मारता था, जिससे आरोपी खुमन बाई तंग आ चुकी थी। घटना की रात बलराम की चीख सुनकर घर के बाकी सदस्य जाग गए। कोतवाली थाने के प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला ने पति पर हमला करने की बात कबूली है। पूछताछ में उसने बताया कि चरित्र संदेह की बात पर अक्सर दोनों के बीच विवाद हुआ करते थे। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here