Chhattisgarh State Open School 10th Board Exam: सेंटर्स में आंसरशीट देने के लिए देर तक नहीं खुले काउंटर, 10वीं के छात्र परेशान

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इस वक्त राज्य ओपन स्कूल की 10वीं बोर्ड की परीक्षा चल रही है. छात्रों को क्वेश्चन पेपर और आंसरशीट की कॉपी घर ले जाने की अनुमति दी गयी है और घर पर ही बैठकर छात्र परीक्षा दे रहे हैं. राज्य ओपन स्कूल द्वारा रविवार और अन्य छुट्टियों वाले दिन भी सेंटर्स खोले रखने के निर्देश जारी किये गये हैं, लेकिन कई जगहों पर लापरवाही देखने को मिल रही है.

रायपुर के जेएन पाण्डेय स्कूल में आंसरशीट लेने के लिए छात्र सुबह 10 बजे से पहुंच गये थे. लेकिन साढ़े 12 बजे तक कई कांउटर खोले ही नहीं गये थे. जबकि छात्रों को बकायदा एसएमएस भेजकर आंसरशीट लेने बारी-बारी से बुलाया गया था. सेंटर पहुंचने के बाद भी सारे कांउटर्स नहीं खुलने की वजह से छात्र परेशान रहे और सेंटर में इधर से उधर भटकते रहे.

करीब 2 घंटे बाद भी जब कई काउंटर्स नहीं खुले तब छात्रों ने विरोध करना शुरू कर दिया, जिसके बाद दूसरे काउंटर्स में छात्रों के लिए व्यवस्था की गयी.

आपको बता दें कि ओपन स्कूल की 12वीं बोर्ड की परीक्षा पूरी हो गयी है और 10वीं की जारी है.10वीं के छात्रों को 1 से 5 जुलाई तक आंसरशीट और क्वेश्चन पेपर बांटे जा रहे हैं. आंसर लिखकर जमा करने के लिए 5 दिनों का समय दिया गया है. जुलाई 1 तारीख को क्वेश्चन पेपर और आंसरशीट लेने वाले छात्र को 6 जुलाई को, 2 तारीख को लेने वाले छात्र को 7 जुलाई, 3 तारीख को कॉपी लेने वाले छात्र 8 जुलाई, 4 तारीख को क्वेश्चन पेपर और आंसरशीट लेने वाले को 9 जुलाई और 5 तारीख को जिन छात्रों को कॉपी लेने बुलाया गया है उनकी आंसरशीट 10 जुलाई तक जमा की जानी है.

सेंटर्स में छात्रों की भीड़ जमा ना हो इसलिए निर्धारित संख्या के अनुसार एसएमएस भेजकर छात्रों को सेंटर्स बुलाया गया है लेकिन यहां लापरवाही के चलते छात्रों को भटकना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें-

CBSE 12th Result 2021: CBSE ने जारी किया 12वीं के इवैल्यूएशन मेथड पर जरूरी अपडेट

ऑनलाइन क्लास के लिए नहीं था फोन, 10वीं में 98% नंबरों के साथ जिले में किया टॉप


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here