Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट | weather-live-update-heavy-rain-forecast-in-18-districts-nisarga-cyclone-imd-orange-alert | raipur – News in Hindi

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान हो सकती है तेज बारिश.

Chhattisgarh Weather Update: मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 24 घंटों के भीतर तेज बारिश और आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले 24 घंटों के अंदर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. निसर्ग तूफान हालांकि कमजोर हो रहा है, लेकिन इसकी वजह से राज्य के कई जिलों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी भी जारी की है. विभाग ने 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 18 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार निसर्ग चक्रवात कमजोर होकर पश्चिमी विदर्भ में अकोला के पास स्थित है. इसके उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. इसके कारण प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है.

24 घंटे के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए राज्य के कोरिया, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, मूंगेली, कोरबा, रायगढ़, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, बलौदा बाजार, रायपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है. इन जिलों की कई तहसीलों में तेज बारिश भी हो सकती है.30 से 40 किमी की गति से चलेगी हवा

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार निसर्ग तूफान का असर तेज हवाओं के रूप में दिखेगा.  30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. वहीं कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. इसके अलावा मौसम विभाग ने बढ़ने की संभावना जताई है. बीते दिनों रायपुर में 35.8, दुर्ग 36.6, बिलासपुर 31.4, जगदलपुर 31.6, अम्बिकापुर 28.0, पेंड्रा 29.6 तापमान दर्ज किया गया. विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक चूंकि प्रदेश में कल हवाओं के साथ बारिश हुई है, इस कारण अगले कुछ दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री तक इजाफा हो सकता है.

ये भी पढ़ें-

कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में 93 नए केस, एक्टिव मरीज हुए 565

8 साल की बच्ची से रेप, घर से 20 KM दूर छोड़कर भागे आरोपी

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: June 5, 2020, 9:57 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here