मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने धर्मपत्नी सीमा यादव के साथ मनाया करवा चौथ पर्व

उज्जैन,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज अपनी धर्मपत्नी सीमा यादव के साथ निज निवास पर करवा चौथ का पर्व मनाया। सीमा यादव ने चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा की और पति डॉ यादव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पत्नी को जल ग्रहण करवाकर व्रत खुलवाया। इसके पूर्व पति-पत्नी ने विधि-विधान से निवास पर करवा माता की पूजा की। इस दौरान करवा माता की कथा का वाचन हुआ। यहां बता दें कि मुख्यमन्त्री डॉ मोहन यादव रात्रि करीब 8:30 बजे उज्जैन पहुँचे। जहां भाजपा विधायक और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमन्त्री सुबह भोपाल के लिए रवाना होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here