मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कांग्रेस के बयान की निंदा की, बोले राहुल गांधी को देश से माफी मांगना चाहिए।

सीएम डॉ.मोहन यादव ने कहा हम सभी जानते हैं कि एक तरफ देश को आगे बढ़ाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी दिन-रात अथक परिश्रम कर रहे हैं।

दूसरी तरफ विपक्ष एक के बाद एक नादानियां करते जा रहा है। एक्स-रे कराकर संपत्ति के बांटने का षड्यंत्र चला रहे हैं। जब से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रवास किया तब से कांग्रेस के नेताओं की हालात खराब है वह बहुत हल्के स्तर पर चली गई है। कल राहुल गांधी जी ने जिस ढंग से बोला है मैं उसकी निंदा करता हूं और उम्मीद करता हूं कि उन्हें देश के सामने माफी मांगना चाहिए। जिस ढंग से सैम पित्रोदा ने कहा है वह तो उनके राजनीतिक गुरु है। उन्होंने अमेरिका के कानून का उदाहरण दिया की विरासत के आधार पर ये कानून अच्छा है। वह यहां लगना चाहिए।

इस बयान से या तो उनके अपने संबंध बता रहे हैं या फिर उन्होंने केवल कह दिया कि उनका व्यक्तिगत बयान है। सीएम डॉ यादव ने कहा कि ये उसी प्रकार से है जैसे सनातन संस्कृति का अपमान करके कांग्रेस ने बचने का प्रयास किया। देश जानता है, देश की मतदाता जानते हैं। जागरूकता का माहौल है। निश्चित रूप से इसकी कीमत कांग्रेस को चुकानी पड़ेगी।

blob:https://www.no2politics.com/dabc2f94-6e05-4421-8db8-95884d5ca973

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here