मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे सागर बालाजी मंदिर से शुरू हुआ रोड शो।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार दोपहर सागर पहुंचे। जहां बालाजी मंदिर के पास बनाए गए हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ,पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह,डॉ नरोत्तम मिश्रा सागर विधायक शैलेंद्र जैन लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर लता वानखेड़े व भाजपा पदाधिकारियों ने उनका पुष्प गुच्छ भेंटकर से स्वागत किया। इसके बाद बालाजी मंदिर के पास से ही रोड से शुरू हुआ। रोड शो का जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रत्याशी का नामांकन फार्म जमा कराया। बता दे की रोड शो मोती नगर,बड़ा बाजार, कोतवाली से तीन बत्ती पहुंचेगा जहां जनसभा भी होगी,इसके बाद मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर लता वानखेड़े के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर डॉ लता वानखेड़े की नामांकन जमा कराएंगे।

बाइट, भूपेन्द्र सिंह, विधायक, पूर्व मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here