Monday, June 30, 2025
HomeBreaking Newsमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे उज्जैन,उज्जैन प्रेस क्लब पर रामनवमी आयोजन में...

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे उज्जैन,उज्जैन प्रेस क्लब पर रामनवमी आयोजन में हुए शामिल।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार शाम को उज्जैन पहुंचे। वह इंदौर से सड़क मार्ग द्वारा उज्जैन आए । यहां उन्होंने प्रेस क्लब पर रामनवमी आयोजन में भाग लिया। भगवान राम के पूजन के बाद मीडिया को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज रामनवमी का पर्व है। अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक किया गया । आज का दिन उज्जैन के लिए भी ऐतिहासिक है ।उज्जैन के चक्रवर्ती सम्राट राजा विक्रमादित्य ने अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनवाया था, उसी मंदिर को बाबर ने करीब 500 साल पहले तोड़ दिया था। अब हमारे आंखों के सामने ही फिर से भगवान राम का भव्य मंदिर बन गया है। वर्तमान समय में जो शासन चल रहा है उसमें देश में किसी प्रकार का कोई दंगा नहीं होता । सब भाईचारे से रह रहे हैं। 1992 की बात हो या अन्य समय की उस दौरान दंगे हुआ करते थे। हमे अपने देवी देवताओं का पूजन स्मरण करने दिक्कते आती थी विवाद हुआ करता था। परंतु अब ऐसा कुछ नहीं है सब भाईचारे के साथ रह रहे हैं। वही मुख्यमंत्री ने सभी को रामनवमी पर्व की बधाई भी दी।

बाइट–डॉ मोहन यादव, मुख्यमंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100