ग्वालियर एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों से बंधवाई राखी, बोले- बहनों का स्नेह मेरी प्रेरणा और शक्ति का स्रोत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर एयरपोर्ट पर लाड़ली बहनों से राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान CISF की दो महिला सुरक्षा कर्मियों ने भी मुख्यमंत्री को राखी बांधी। लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री को स्नेहपूर्वक धन्यवाद पत्र भी भेंट किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों का स्नेह उनके लिए सदैव प्रेरणा और शक्ति का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की हर बहन के चेहरे पर मुस्कान हो, बेटियां सुरक्षित रहें और आत्मनिर्भर बनकर अपने सपनों को पूरा करें, इसके लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here